कोरोना वैक्सीन पर DCGI ने सुबह 11 बजे बुलाई प्रेस कान्फ्रेंस
नई दिल्ली
आज देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन का आयोजन हो रहा है। ये आयोजन 116 जिलों में 259 साइट्स पर किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी वैक्सीन के ड्राई रन ड्रिल की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इस बीच देश में आज कोरोना वायरस के 19,078 नए मामले, 22,926 रिकवरी और 224 मौत दर्ज की गई हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,03,05,788 हो गई है, जिसमें 99,06,387 रिकवरी, 2,50,183 सक्रिय मामले और 1,49,218 मौत शामिल हैं।
Source : Agency

पाठको की राय